24 Apr 2024, 05:21:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

VIDEO : चलते-चलते मॉल में गिर गई काजोल, फिर हुआ कुछ ऐसा....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2018 6:02PM | Updated Date: Jun 24 2018 6:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल देवगन का एक वीडियो सामने आया है। दरअसल हाल ही में काजोल किसी इवेंट में हिस्सा लेने के लिए मुंबई के एक मॉल में पहुंची थीं, इसके बाद ही उनके साथ अचानक कुछ ऐसा हुआ कि लोग हैरान रह गए।
 
इस वीडियो में काजोल मॉल के अंदर एलिवेटर सीढ़ियो से चढ़ने के बाद कुछ दूर तक चलती हुई नजर आ रही हैं। लेकिन आराम से चल रहीं काजोल देखते देखते ही फिसल कर पड़ी गईं। दरअसल वीडियो में दिख रहा है कि अचानक से काजोल की हील डगमगाई और उनका संतुलन बिगड़ गया। हालांकि यहां उन्होंने खुद को संभालने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह बैलेंस नहीं बना पाईं।
 
काजोल के साथ उनके कई बॉ़डीगर्ड्स भी चल रहे थे। संतुलन बिगड़ते ही उनके सुरक्षा के तैनात गार्ड्स ने उन्हें उठाया। हालांकि काजोल ने इस बहुत हल्के माहौल में लिया। इसके बाद वह आगे बढ़ीं और जिस काम के लिए आई थीं, उसे पूरा भी किया। बाद में उन्होंने मॉल के स्टाफ के साथ कई तस्वीरें भी क्लिक करवाईं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »