24 Apr 2024, 14:45:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

फिल्‍म 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' का पहला लुक जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2018 5:51PM | Updated Date: Jun 24 2018 5:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत अब कुछ अलग ही लुक में नजर आएंगी। कंगना रनौत की फिल्‍म 'मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी' का पहला लुक सामने आया है। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथी के मौके पर उन पर बन रही फिल्म का पहला लुक कंगना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस लुक में कंगना पारंपरिक लुक में नजर आ रही हैं। 
 
बता दें कि फिल्म साल 1858 में ग्वालियर के पास कोटा के सराय में अंग्रेजों की सेना से लड़ते-लड़ते रानी लक्ष्मीबाई वीरगति को प्राप्त हो गई थीं। इस फिल्म में कंगना ने कड़ी मेहनत के साथ खुद को रानी के जैसा ढालने की कोशिश भी की हैं। इसके साथ ही फिल्म में दिखाए गए ज्यादातर एक्शन सीन कगंना ने खुद किए हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »