24 Apr 2024, 19:43:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बायोपिक बनाने के लिए बड़े जिगर की जरूरत : मनीषा कोइराला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 23 2018 1:42PM | Updated Date: Jun 23 2018 1:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की इलू इलू गर्ल मनीषा कोइराला का कहना है कि बायोपिक बनाने के लिए बड़े जिगर की जरूरत होती है। मनीषा इन दिनों आने वाली फिल्म संजू के प्रमोशन में व्यस्त हैं। संजय दत्त के जीवन पर बनी फिल्म संजू में मनीषा ने संजय दत्त की मां नरगिस दत्त का किरदार निभाया है। मनीषा से जब पूछा गया कि क्या कभी उनकी बायोपिक बनेगी या फिर वह खुद इसमें दिलचस्पी रखती हैं। मनीषा ने कहा कि इस बात का जवाब उन्हें अभी नहीं पता है।
 
मनीषा ने कहा, ‘बायोपिक बनाने के लिए बड़ा जिगर चाहिए। सबकुछ सच-सच बोलना आसान नहीं होता और दिखाना भी आसान नहीं होता है। संजय दत्त के पास वह जिगर है कि उन्होंने सारी बातें स्वीकारी हैं और अपनी जिंदगी पर बायोपिक बनाने दे रहे हैं। संजय दत्त बोल्ड और ईमानदार आदमी है। यह उनकी खासियत है। मैं फिलहाल किताब लिख रही हूं। किताब का नाम हील्ड है। किताब के एक हिस्से में मेरी जिंदगी की थोड़ी सी कहानी भी है। अभी तक ऐसा कुछ तय नहीं किया है कि मेरी बायोपिक बने या न बने।’
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »