28 Mar 2024, 15:46:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। सलमान खान ने जब से 'संजू' का ट्रेलर देखकर कमेंट किया है तब से ही रणबीर के उनके साथ संबंध ठीक नहीं चल रहे हैं। दोनों में पहले कटरीना को लेकर भी विवाद था। तब कटरीना सलमान को छोड़ रणबीर से प्यार करने लगी थीं। जिसके बाद से दोनों के बीच विवाद काफी बढ़ गया और दोनों एक दूसरे से बात करना भी जरुरी नहीं समझते हैं। इसके बाद सलमान ने 'संजू' में रणबीर की एक्टिंग को लेकर कहा था कि संजय दत्त की बायोपिक में उनसे ज्यादा अच्छा काम कोई नहीं कर सकता। अब हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में रणबीर ने सलमान को मुंह तोड़ जवाब दिया है।
 
रणबीर ने कहा कि सलमान सर और संजय सर को आॅडियंस बहुत प्यार करती है। भले ही वे कुछ गलत करते हैं या सही, लेकिन उन्हें यह पता है कि वे कौन हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी में कई गलतियां की हैं और इसकी कीमत उन्हें चुकानी पड़ी है। रणबीर ने कहा कि उन्हें अच्छे से पता है कि वे किस ओहदे पर हैं और क्या कर रहे हैं।
 
उन्हें अपने लिए किसी पीआर की जरूरत नहीं है। वे यह नहीं कहते कि मैं बहुत महान हूं। मेरे ख्याल से यह बहुत जरूरी है। रणबीर चाहते हैं कि वे भी सलमान-संजय की तरह दर्शकों को एंटरटेन करना चाहते हैं। 'संजू' के बारे में रणबीर ने कहा कि मेरे लिए यह एक अच्छा मौका था। बहुत मुश्किल था, लेकिन राजकुमार हिरानी जैसे डायरेक्टर ने सब कुछ आसान बना दिया। उन्होंने मुझे कंफर्ट फील करवाया। उन्होंने मुझ पर विश्वास दिखाया। बस खुद को उनके हवाले कर दिया और सच्चाई से अपना काम किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »