20 Apr 2024, 07:53:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'कलंक' में आलिया भट्ट के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे हितेन तेजवानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2018 11:10AM | Updated Date: Jun 22 2018 11:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिषेक वर्मा की मल्टी स्टारर फिल्म 'कलंक' में एक और नई एंट्री हुई है और वह हैं टीवी एक्टर हितेन तेजवानी। इस फिल्म में लीड ऐक्टर्स होंगे वरुण धवन, आलिया भट्ट, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा। 
 
यहां याद दिला दें कि हितेन इससे पहले रिएलिटी शो 'बिग बॉस 11' में नजर आ चुके हैं। अब वह इस फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग इस महीने के आखिर में शुरू करेंगे, जो अंधेरी में शूट किया जाएगा।
 
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि हितेन का किरदार अहमद संजय, आलिया और आदित्य से जुड़ा होगा। वह फिल्म में संजय के किरदार की कंपनी के ईमानदार कर्मचारी के रूप में दिखेंगे, जहां वह आलिया और आदित्य के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। बताया गया है कि फिल्म में उनके हिस्से की शूटिंग दिसम्बर तक खत्म हो जाएगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »