25 Apr 2024, 00:05:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

स्वरा के बाद अब कियारा आडवाणी ने किया 'मास्टरबेशन' सीन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2018 12:57PM | Updated Date: Jun 21 2018 12:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभी कुछ दिनों पहले ही स्वरा भास्कर की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' रिलीज हुई थी। फिल्म के एक सीन में स्वरा भास्कर मास्टरबेशन करती हुई नजर आईं थी जिसे लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया था। जिसका करारा जवाब स्वरा ने भी दिया था। अब एक और एक्ट्रेस ने फिल्म में ऐसा ही एक सीन किया है इस एक्ट्रेस का नाम कियारा अडवाणी है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'लस्ट स्टोरीज' में कियारा आडवाणी भी मास्टरबेशन करती दिखाई दे रही हैं।

फिल्म में कियारा एक नई दुल्हन के रोल में हैं जिसका पति उन्हें सेक्सुअली संतुष्ट नहीं कर पाता है। अपने एक इंटरव्यू में कियारा ने अपने इस सीन के बारे में बताया कि जब करण जौहर ने मुझे इस सीन के बारे में बताया था तब उसमें कभी खुशी कभी गम के गाने का जिक्र नहीं था। लेकिन जब वो गाना उस सीन में डाला गया उसने कमाल ही कर दिया। कियारा से जब पूछा गया कि इस सीन को करने में क्या कोई हिचक हुई थी? 

जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि ‘क्या आपको किसी तरह हिचक दिखाई दे रही है? मैं करण जौहर को पूरी तरह से ट्रस्ट करती हूं। हमें लगता है कि हमने एक यादगार सीन किया है। ये देखने में भले मजकिया लगे लेकिन ये एक गंभीर सब्जेक्ट है जिसके बारें में बात होनी चाहिए। फिल्म लस्ट स्टोरीज में मेरे साथ विकी कौशल भी हैं उनके साथ काम करना बहुत आसान था। वो एक अच्छे अभिनेता हैं। वैसे इस लस्ट स्टोरीज में कई बेडरूम सीन भी हैं।  

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »