29 Mar 2024, 00:48:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मेरी किताब का अंदाज मेरी तरह बोल्ड और विद्रोही होगा : प्रियंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2018 12:33PM | Updated Date: Jun 21 2018 12:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। ट्विंकल खन्ना, ऋषि कपूर, आयुष्मान खुराना, नवाजुद्दीव सिद्दीकी ऐक्टर्स की लिस्ट में अब प्रियंका चोपड़ा भी शामिल होने जा रही हैं, जिन्होंने अब लेखन की दुनिया में भी कदम रख दिया है। प्रियंका की इस कितान का नाम होगा 'अनफिनिश्ड' जिसमें उनसे जुड़ी यादों, घटनाओं और खट्टे-मीठे अनुभवों का संग्रह होगा। 
 
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अगले साल अपनी यह किताब लेकर आएंगी, जिसमें वह उन चीजों के बारे में लिखेंगी जिनके बारे में उन्होंने पहले कभी बात नहीं की। किताब के प्रकाशक पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने आज रात घोषणा की कि किताब जिसका नाम 'अनफिनिश्ड' है, प्रियंका की निजी कहानियों और अनुभवों का संग्रह है।
 
बताया गया है कि प्रियंका की इस किताब में लिखे शब्द लड़कियों को बड़ा सपना देखने और उसे पूरा कर पाने के लिए प्रेरित करेगा।  अमेरिका और ब्रिटेन में भी यह किताब प्रकाशित होगी। प्रियंका ने कहा , 'किताब का अंदाज बिल्कुल मेरी तरह ईमानदार, मजाकिया, जोशीला, बोल्ड और विद्रोही होगा। मैं हमेशा से निजी व्यक्ति रही हूं। मैंने अपने सफर के दौरान अपनी भावनाओं के बारे में कभी बात नहीं की लेकिन अब मैं ऐसा करने के लिए तैयार हूं।' 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »