24 Apr 2024, 23:08:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शाहरुख के 'छैया छैया' गाने पर रणबीर कपूर ने किया डांस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2018 11:49AM | Updated Date: Jun 18 2018 11:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रणबीर कपूर इस समय अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'संजू' के रिलीज की तैयारी में लगे हुए हैं। फिल्म के ट्रेलर और गाने ने दर्शकों के बीच अच्छा प्रभाव छोड़ा है।
 
वहीं, रणबीर को भी संजय दत्त की भूमिका के लिए काफी तारीफें मिल रही हैं। बॉलिवुड के कई नामचीन एक्टर्स ने फिल्म के लिए रणबीर की मेहनत को काफी सराहा है। रणबीर इस समय फिल्म के प्रमोशन को लेकर लगातार व्यस्त चल रहे हैं। 
 
'संजू' को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे रणबीर कपूर अपने एक विडियो को लेकर भी सुर्खियों में हैं। इस विडियो में रणबीर कपूर बॉलिवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान के फेमस गाने 'छैया छैया' पर थिरक रहे हैं। इस विडियो को सोशल मीडिया पर काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »