19 Apr 2024, 10:45:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। युद्ध पर आधारित फिल्म 'पलटन' के साथ बॉलीवुड में अपने सफर की शुरुआत के लिए तैयार टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ का कहना है कि दिग्गज फिल्म निर्माता जेपी दत्ता के निर्देशन में काम करना सम्मान की बात है।
 
दीपिका ने बताया, जे.पी. दत्ता सर द्वारा निर्देशित फिल्म में काम करने का मौका मिलना मेरे लिए एक सौभाग्य और सम्मान की बात है। यह वास्तव में मेरे लिए एक सम्मान है, क्योंकि हम उनकी फिल्मों को देखकर बड़े हुए हैं।
 
अभिनेत्री का कहना है कि 'पलटन' की शूटिंग के दिन काफी अनुभव वाले रहे। अपनी भूमिका के बारे में दीपिका ने कहा, 'पलटन' 'बॉर्डर'की तरह युद्ध पर आधारित फिल्म है। मैं सीमावर्ती मोर्चे पर जाने वाले सैनिक की बेटियों में से एक हूं। मैं गुरमीत (गुरमीत चौधरी) के विपरीत भूमिका निभा रही हूं।  'पलटन' 7 सितंबर को रिलीज होगी।
 
यह फिल्म 1967 के नाथू ला और चो ला सैन्य संघर्ष पर आधारित है। यह युद्ध सिक्किम सीमा से सटे इलाके में हुआ था। इस फिल्म में अर्जुन रामपाल, सिद्धांत कपूर, लव सिन्हा और हर्षवर्धन राणे मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »