28 Mar 2024, 18:36:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी फिल्मकार एकता कपूर सुपरहिट फिल्म एक विलेन का सीक्वल बनाने जा रही हैं। एकता ने वर्ष 2014 में सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख को लेकर 'एक विलेन' बनायी थी। फिल्म की सफलता के बाद ही से इसके अगले भाग की चर्चा होने लगी थी।
 
एकता ने इस फिल्म के सीक्वेल पर काम करना शुरू कर दिया है और इसके लीड एक्टर भी तय हैं। एक विलेन  के सीक्वेल का नाम फिलहाल 'एक विलेन 2' रखा गया है। इसके लिए एकता ने फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम करने के लिए कुछ लेखकों को हायर किया है। इसके अलावा एकता ने अपने लेवल पर इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
 
पहली फिल्म के लीड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा थे और दर्शकों ने उन्हें काफी पसंद किया था। एकता इसके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करना चाहती और उन्होंने सीक्वेल के लिए भी सिद्धार्थ को ही चुना है। इसके अलावा पहले भाग को मोहित सूरी ने निर्देशित किया था लेकिन इस भाग के लिए एकता किसी नए निर्देशक को हायर करेंगी। फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और एकता फिल्म की बाकी कास्ट को इसके बाद ही फाइनल करेंगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »