24 Apr 2024, 06:26:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शहीद सैनिकों के परिवार और किसानों की मदद करेंगे अमिताभ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2018 12:56PM | Updated Date: Jun 15 2018 12:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने शहीद सैनिकों की विधवाओं और किसानों के कल्याण के लिए दो करोड़ रूपये की सहायता राशि देने संबंधी खबरों की आज पुष्टि की। अदाकार ने ट्विटर पर सूत्र आधारित कुछ खबरों को साझा किया और ट्वीट कर कहा, ‘‘हां ऐसा कर सकता हूं और मैं करूंगा।’’ 
 
खबरों के मुताबिक, बच्चन ने शहीदों के परिवारों और किसानों को कर्ज अदायगी के लिए एक-एक करोड़ रूपए देने का संकल्प लिया है। खबरों में कहा गया है कि अभिनेता ने सही संगठनों की पहचान के लिए एक टीम बनाई है जो सुनिश्चित करेगी कि रकम जरूरतमंद लोगों तक पहुंचायी जाए। बहरहाल, अदाकार ने इस बारे में कुछ जिक्र नहीं किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »