29 Mar 2024, 06:31:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री डेजी शाह का कहना है कि सलमान खान ने जय हो के जरिये उन्हें ब्रेक दिया जिसके लिए वह उनकी शुक्रगुजार है। डेजी ने जय हो के जरिये बॉलीवुड में बतौर अभिनेत्री शुरूआत की थी। डेजी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म रेस 3 के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म रेस 3 में सलमान की मुख्य भूमिका है।
 
 डेजी का कहना है कि फिल्म रेस 3 में सलमान को निराश करना नहीं चाहती। डेजी ने बताया कि उन्होंने मनोरंजन उद्योग में 10 साल पहले कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के सहायक के रूप में काम किया था। इसके बाद सलमान ने फिल्म 'जय हो' के साथ उन्हें ब्रेक दिया। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि जीवन चुनौतियों से भरा है।
 
 आपको अपने जन्म से चुनौती का सामना करना पड़ता है। मेरे लिए 'जय हो' में ब्रेक मिलना चुनौतिपूर्ण था और इसके बाद मेरी यात्रा काम और भाग्य पर निर्भर थी इसलिए मुझे लगता है कि मेरे माता-पिता के आशीर्वाद ने यहां तक पहुंचाने में मदद की है और मैं खुशनसीब हूं कि सलमान खान ने मुझे एक स्तर तक पहुंचने में मदद की।"
 
 उन्होंने कहा, "उसके बाद उस स्तर को आगे बढ़ाना मेरी कड़ी मेहनत पर निर्भर करता है। सलमान को लाखों लोग प्यार करते हैं और अगर उन्हें मुझ पर विश्वास है तो मैं उन्हें निराश करना नहीं चाहती।" 'रेस 3′ 15 जून को रिलीज होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »