20 Apr 2024, 16:58:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार प्रकाश झा डकैती पर आधारित फिल्म बनाने जा रहे हैं।   प्रकाश झा पॉलटिकल ड्रामा बनाने के लिये प्रसिद्ध हैं। गंगाजल, राजनीति ,अपहरण समेत कई हिट फिल्में बना चुके प्रकाश झा अब अपनी अगली फिल्म बनाने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि  यह फिल्म कुछ अलग है। फिल्म डकैती पर आधारित होगी। इस फिल्म में संजय दत्त के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा भी दिखाई देंगे। फिल्म के लिए दोनों अभिनेताओं ने हामी भर दी है।
 
फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो सकती है. फिल्म के लिए अभी मुख्य अभिनेत्री का चयन नहीं हो पाया है। संजय दत्त अभी कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनकी  फिल्मों की बात की जाये तो  'साहेब बीवी और गैंगस्टर 3', 'कलंक', 'तोड़बाज', 'पानीपत' और 'शमशेरा' है। सिद्धार्थ मल्होत्रा कैप्टन विक्रम बत्रा के बायॉपिक में नजर आने वाले हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »