29 Mar 2024, 17:30:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की बहुप्रतीक्षित डेब्यू फिल्म 'धड़क' का ट्रेलर सोमवार को मुंबई के अंधेरी स्थित पीवीआर जुहू में रिलीज किया गया। इस फिल्म में जाह्नवी के अपोजिट अभिनेता शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर नजर आएंगे। ट्रेलर लॉन्च के दौरान जाह्नवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी को याद कर भावुक हो गईं।
 
दरअसल इस दौरान जब जाह्नवी से पूछा गया कि यह उनकी पहली फिल्म है तो अपनी मां श्रीदेवी को कितना याद कर रही हैं। इस पर जाह्नवी ने कहा कि आज मैं उन्हें बहुत याद कर रही हूं। उन्होंने हमेशा मुझे कड़ी मेहनत करने और सभी भावनाओं को महसूस करने की टिप दी है। मैं वही कर रही हूं। यही नहीं जाह्नवी के डेब्यू को ग्रैंड बनाने के लिए पूरी कपूर फैमिली मौजूद थी।
 
इस अवसर पर जाह्नवी के पापा बोनी कपूर, बहन खुशी कपूर, चाचा अनिल कपूर और भाई हर्षवर्धन कपूर उपस्थित थे। कपूर फैमिली के लिए यह पल बेहद खास और भावनाओं से भरा था। इस दौरान जाह्नवी की बहन खुशी भी अपने आंसू रोक नहीं पाईं और जाह्नवी को गले लगाकर रोने लगीं।  बता दें कि जाह्नवी को बड़े पर्दे पर देखना उनकी मां श्रीदेवी का सपना था, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी से उनकी दोनों बेटियां बेहद भावुक थीं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »