29 Mar 2024, 13:39:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन फिल्म सिंबा में रणवीर सिंह के साथ काम करते नजर आ सकते हैं। अजय रोहित शेट्टी के पसंदीदा अभिनेता रहे हैं। रोहित ने अजय को लेकर गोलमाल सीरीज और सिंघम सीरीज समेत कई फिल्में बनायी है। रोहित इन दिनों रणवीर सिंह को लेकर 'सिंबा' बना रहे हैं। रोहित अपने लकी चार्म यानी अजय को छोड़ना नहीं चाहते। कहा जा रहा है कि 'सिंबा' में अब अजय देवगन भी होंगे।
 
कहा जा रहा था कि अजय का इस फिल्म में कैमियो होगा, लेकिन अब कहा जा रहा है कि इस फिल्म में रणवीर और अजय के बीच एक फाइट सीक्वंस होगा। इस फाइट सीक्वंस को हैदराबाद में शूट किया जायेगा। यदि  ऐसा होता है, तो रणवीर और अजय के फैंस के लिए इससे बेहतर गिफ्ट कुछ और हो ही नहीं सकता। 'सिंबा' में सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान बतौर अभिनेत्री नजर आयेंगी।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »