19 Apr 2024, 18:48:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

चौंकाने वाला खुलासा, लेस्बियन हैं अक्षय कुमार की एक्ट्रेस!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2018 12:23PM | Updated Date: Jun 11 2018 12:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। एक्ट्रेस एमी जैकसन अपनी एक्टिंग और खूबसुरती से इन दिनों बहुत नाम कमा रही हैं। इसके अलावा भी एक बात है जिसकी वजह से वे आजकल चर्चा में हैं। एमी जैकसन ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है जिससे उनके फैंस सकते में आ गए हैं।

दरअसल एमी ने हाल ही में अपनी एक बहुत अच्छी दोस्त के साथ पिक्चर शेयर किया जिसे उनके फैंस ने बहुत पसंद किया। लेकिन इसका कैप्शन पढ़ फैंस समझ ही नहीं सके कि आखिर ये चल क्या रहा है। एमी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें दोनों दोस्त एकसाथ खड़ी पोज दे रही हैं। दोनों बहुत ही खूबसुरत लग रही हैं।
 
लेकिन इसमें चौकाने वाली बात यह है कि इस पर एमी ने कैप्शन लिखा है ‘वाइफ लाइफ’। आखिर इस कैप्शन का मतलब और क्या हो सकता है। यही कि कही ये दोनों लड़किया ही एक-दूसरे से प्यार में तो नहीं हैं। एमी के फैंस ने तो यहां तक पुछ लिया कि क्या आप दोनों लेस्बियन हैं?
एमी के साथ फोटो में उनकी ये दोस्त यूके की मॉडल नीलम गिल हैं।
 
यह खास दोस्ती सिर्फ एमी की तरफ से ही नहीं बल्कि नीलम के द्वारा भी जाहिर हुई है। नीलम ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसपर उन्होंने कैप्शन लिखा वियाना, लाइफ बॉल विद वाइफी एमी जैकसन। इसके आगे उन्होंने दो दुल्हन वाले ईमोजी भी लगाए। अब तो फैंस समझ भी रहे हैं और समझ भी नहीं पा रहे कि आखिर यह हो क्या रहा है। दोनों के ऐसे पोस्ट पर कई फैंस ने सवाल पूछा कि क्या आप दोनों ने शादी कर ली है?
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »