24 Apr 2024, 11:15:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार रिया कपूर और एकता कपूर वीरे दी वेडिंग का सीक्वल बना सकती है। रिया और एकता निर्मित फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' हाल ही में प्रदर्शित हुयी है। फिल्म बॉक्स आॅफिस पर कामयाबी के झंडे गाड़ रही है। करीना कपूर खान, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। 
 
बताया जा रहा है कि एकता और रिया ने एक साथ डिनर किया, जहां 'वे वीरे दी वेडिंग' की सफलता और उसके भविष्य पर चर्चा करती दिखीं। इसके बाद से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि ये दोनों इस फिल्म का सीक्वल बनाने की योजना बना रही हैं।  स्वरा भास्कर का कहना है कि यदि इस फिल्म का सीक्वल बनता है, तो उन्हें बेहद खुशी होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »