19 Apr 2024, 04:38:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड एक्टर-सिंगर निक जोन्स के रिलेशनशिप की खबरें पिछले कई दिनों से आ रही हैं। इन खबरों को हवा तब से मिलनी शुरू हुई, जब से दोनों ने एक साथ बाहर आना-जाना और एक-दूसरे के सोशल मीडिया पोस्ट्स पर कमेंट करना शुरू किया। 
 
हालांकि दोनों ने अपने रिलेशनशिप के बारे में कभी खुलकर बात नहीं की, लेकिन निक जोन्स ने अपने प्यार को जगजाहिर कर दिया है । दरअसल प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है कि जिसमें वे अपने दोस्तों के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। इसके नीचे निक जोन्स ने लिखा कि, मुझसे शादी करोगी।
 
निक जोन्स के इस कमेंट से यह तो तय है कि वे देसी गर्ल से शादी करना चाहते हैं और उन्होंने बड़े ही फिल्मी अंदाज में प्रियंका को प्रमोज भी कर डाला। हालांकि बता दें कि यह कमेंट निक जोन्स के फैन क्लब के द्वारा किया गया है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोन्स अपने रिश्ते के बारे में जुबान नहीं खोल रहे हैं, लेकिन सूत्रों की मानें तो निक को प्रियंका काफी पसंद हैं। उन्हें वैसे भी अपने से ज्यादा उम्र की लड़कियां खूब पसंद आती हैं। जब-जब निक प्रियंका को देखते हैं, आहें भरने लगते हैं। निक का मानना है कि वे अपनी जिंदगी में प्रियंका जैसी लड़की से कभी मिले ही नहीं हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »