19 Apr 2024, 00:25:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। जाने-माने फिल्मकार अली अब्बास जफर फिल्म 'भारत' के जरिए हमारे देश का आजादी के बाद का सफर दर्शकों के सामने पेश करेंगे। फिल्म में सलमान खान के साथ प्रियंका चोपड़ा और दिशा पटानी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। जहां प्रियंका चोपड़ा के साथ सलमान खान कई सालों बाद काम करने जा रहे हैं, वहीं दिशा के साथ यह उनकी पहली फिल्म होगी।
 
जब से फिल्म का ऐलान किया गया है, तब से ही हर कोई सोच रहा है कि दोनों अभिनेत्रियां फिल्म में कौन-कौन से किरदार निभाती दिखेंगी ? प्रियंका के किरदार को लेकर अभी भी निर्माताओं ने सस्पेंस बना रखा है लेकिन दिशा पटानी के किरदार का खुलासा हो गया है। 
 
जब से फिल्म के लिए दिशा पटानी के नाम का ऐलान हुआ था तब ही ऐसी जानकारी सामने आने लगी थीं कि वे भारत में सलमान खान की प्रेमिका के रूप में दिखाई देंगी। हालांकि फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने यह जानकारी दी है कि, दिशा पटानी फिल्म में सलमान खान की प्रेमिका के रूप में दिखाई नहीं देंगी। वे फिल्म में उनकी बहन का किरदार निभाएंगी। 
 
गौरतलब है कि सलमान खान की 'भारत' एक कोरियन फिल्म 'ओड टू माई फादर' पर आधारित है। उसमें दिशा वाला किरदार शिन नाम की एक अदाकारा ने निभाया था। बता दें दिशा पाटनी आखिरी बार टाइगर श्रॉफ की बागी 2 में दिखाई दी थीं। जिसमें उनकी अदाकारी की खूब सराहना हुई थी। बागी-2 साल 2018 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही थी। इसके बाद अब वे सलमान के साथ फिल्म भारत करने जा रही हैं। माना जा रहा है कि भारत के बाद दिशा का करियर बहुत तेजी से ऊपर उठेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »