25 Apr 2024, 09:44:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सनी देओल को लेकर फिल्म बनाना चाहते हैं विजयेन्द्र प्रसाद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 7 2018 5:02PM | Updated Date: Jun 7 2018 5:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। जाने माने लेखक के. वी. विजयेन्द्र प्रसाद माचो मैन सनी देओल को लेकर फिल्म बनाना चाहते हैं।  बाहुबली सीरिज और बजरंगी भाईजान जैसी फिल्मों की स्क्रिप्ट लिख चुके विजयेन्द्र सनी देओल को लेकर एक फिल्म बनाना चाहते थे। कुछ समय पूर्व  विजयेन्द्र की स्क्रिप्ट को रिजेक्ट कर दिया जाता था। तब भी उन्होंने अपना लेखन जारी रखा और कई स्क्रिप्ट उनके पास जमा हो गई। सनी देओल को ध्यान में रख विजयेन्द्र ने फिल्म लिखी है। उनकी भी जिद है कि फिल्म बनेगी तो सनी को ही लेकर।
 
 विजयेन्द्र ने मेरा भारत महान नामक स्क्रिप्ट सनी देओल को ध्यान में रखकर लिखी है। सनी को उन्होंने यह सुनाई भी थी। सनी को पसंद भी आई, लेकिन सनी अपने बेटे करण देओल को लेकर 'पल पल दिल के पास' नामक फिल्म में व्यस्त हैं इसलिए उन्होंने यह फिल्म करने से मना कर दिया। विजयेन्द्र ने सोचा कि दूसरे हीरो के साथ यह फिल्म बनाई जाए, लेकिन सनी के सिवाय उन्हें कोई दूसरा सूझा नहीं। पिछले दिनों विजयेन्द्र और सनी ने फिर मुलाकात की और इस फिल्म के बारे में बात की। वे चाहते हैं कि सनी मान जाए और यह फिल्म उनके साथ ही बनायी जाये।        
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »