17 Apr 2024, 05:14:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर अभिनीत हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' 31 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी। राजकुमार और श्रद्धा ने बुधवार को ट्विटर पर 59 सेकेंड का एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में एक रेगिस्तानी कस्बा है जिसमें कोई नहीं दिख रहा है लेकिन गलियों में कई दीवारो पर एक संदेश लिखा है, ओ स्त्री, कल आना।
 
वीडियो के अंत में एक संदेश लिखा हुआ आता है, यह फिल्म एक बेतुकी सच्ची घटना पर आधारित है। 'मडोक फिल्म्स' के बैनर तले बनी 'स्त्री' का निर्माण संयुक्त रूप से दिनेश विजान और राज और डीके ने किया है। यह फिल्म भोपाल में चंदेरी नामक गांव की एक किवदंती पर आधारित है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »