29 Mar 2024, 17:42:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

नहीं रहीं रणवीर सिंह की नानी मां, लंबे समय से थीं बीमार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2018 10:36AM | Updated Date: Jun 5 2018 10:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की नानी का निधन हो गया है जिसके चलते एक्टर ने अपने सारे इवेंट्स और प्रोजैक्ट्स को कुछ समय के लिए पोस्टपोन कर दिया है। बता दें रणवीर अपनी नानी के बेहद करीब थे। इसका खुलासा वह एक इंटरव्यू में भी कर चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर की नानी की तबीयत कुछ समय से खराब चल रही थी।
 
इस साल जनवरी में रणवीर सिंह‍ की कथि‍त गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण ने भी एक्टर की नानी से मुलाकात की थी। रणवीर सिंह‍ ने एक दफा एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा भी किया था कि वह अपनी नानी के बेहद करीब है। उन्होंने इंटरव्यू में बताया कि वह अपनी नानी के लाड प्यार में बड़े हुए हैं। रणवीर ने कहा-'सभी से प्यार करने का गुर मैंने उनसे ही सीखा है। इसलिए मैं अपने सभी फैन्स, दोस्तों और परिवार को बेहद चाहता हूं, उन्हें प्यार करता हूं। हमारे घर में खूब किसिंग और गले मिलना चलता है। '
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »