26 Apr 2024, 02:23:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अपने अभिनय से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले अभिनेता रणवीर सिंह फिलहाल अपने आगामी प्रोजेक्ट्स में काफी व्यस्त हैं। वे फिलहाल 'सिम्बा' की शूटिंग कर रहे हैं। इसी बीच जानकारी मिली है कि डायरेक्टर राकेश ओम प्रकाश मेहरा और रणवीर सिंह बहुत ही जल्द एक प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिला सकते हैं।
 
एक सूत्र के अनुसार, रणवीर सिंह और राकेश ओम प्रकाश मेहरा पिछले काफी समय से साथ में काम करने के बारे में बात कर रहे हैं। राकेश ने रणवीर के लिए एक आइडिया भी सुनाया है, जो रणवीर को पसंद आया है। हालांकि रणवीर ने अभी तक इस पर पक्की मुहर नहीं लगाई है। फिल्म साइन करने से पहले रणवीर सिंह, राकेश ओम प्रकाश मेहरा से कुछ मुलाकातें और करेंगे। 
 
बता दें कि इस समय राकेश ओम प्रकाश मेहरा दो प्रोजेक्ट्स के साथ तैयार हैं। एक की कहानी कबड्डी खेल के आस-पास घूमती नजर आएगी, जिसमें बाप-बेटे के रिश्ते का ताना-बाना बुना जाएगा और दूसरे प्रोजेक्ट की कहानी अभी पता नहीं लग पाई है। गौरतलब है कि रणवीर सिंह ने हाल में ही डायरेक्टर जोया अख्तर की गुल्ली बॉय खत्म की है और इस समय रोहित शेट्टी की सिम्बा के लिए कमर कस रहे हैं।
 
हाल में रणवीर सिंह की कुछ तस्वीरें मीडिया में सामने आई थीं, जिनमें वे मूछों में दिखाई दे रहे थे। बताया जा रहा है कि रणवीर ने नया लुक सिम्बा के लिए ही धारण किया है। फिल्म सिम्बा में सारा अली खान, रणवीर सिंह के साथ अदाकारी करती दिखाई देंगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »