20 Apr 2024, 04:35:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। निर्देशक राजकुमार हिरानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर घोषणा किया कि फिल्म 'संजू' का पहला गीत 'मैं बढ़िया तू भी बढ़िया' कल (रविवार को) रिलीज होने के लिए तैयार है। संजय दत्त के जीवन पर आधारित राजकुमार हिरानी की 'संजू' में उनके (संजय) जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को पेश किया जाएगा। फिल्म में संजय दत्त के युवा दिनों से लेकर मौजूदा दिनों तक की कहानी को दिखाया जाएगा।
 
फिल्म के पहले गीत में हम संजू को औरत की आवाज में लिप-सिंकिंग करते हुए देखेंगे। राजकुमार हिरानी ने एक तस्वीर के जरिये हुक लाइन की एक झलक पेश की है जिसमें लिखा गया है, 'मैं बढ़िया, तू भी बढ़िया' और इस तस्वीर में सोनम कपूर और रणबीर कपूर खुशमिजाज मूड में नजर आ रहे हैं।
 
गाने में रणबीर कपूर और सोनम कपूर का रेट्रो लुक बीते जमाने की यादों को ताजा कर देगा। यह फिल्म 29 जून, 2018 को रिलीज होगी। राजकुमार हिरानी द्वारा लिखित व निर्देशित इस बायोपिक फिल्म में रणबीर कपूर, मनीषा कोईराला, परेश रावल, अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा और सोनम कपूर ने काम किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »