29 Mar 2024, 16:44:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

आलिया भट्ट के साथ काम करने को लेकर उत्साहित अश्विनी अय्यर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 3 2018 4:28PM | Updated Date: Jun 3 2018 4:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी का कहना है कि वह अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं। उनका कहना है कि फिल्म पर काम अगले साल से शुरू होगा। अश्विनी की हास्य से भरपूर फिल्म में आलिया नजर आएंगी। अश्विनी नील बट्टे सन्नाटा और बरेली की बर्फी जैसी शानदार फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने कहा, यह अगले साल होने जा रहा है। आलिया के साथ जिस कहानी पर काम करूंगी उसे लेकर मैं बहुत खुश हूं। निर्देशक नितेश तिवारी की पत्नी ने आलिया के अभिनय कौशल की भी तारीफ की।
 
उन्होंने कहा कि आलिया अपने बेहतरीन अभिनय से पर्दे पर चार चांद लगा देती हैं। वह अच्छी इंसान भी हैं। दिलचस्प बात यह है कि छह साल के करियर में महिला निर्देशक के साथ आलिया की चौथी फिल्म होगी। अभिनेत्री फिल्म डियर जिंदगी में गौरी शिंदे और राजी में मेघना गुलजार के साथ काम कर चुकी हैं। वह फिलहाल गली बॉय में जोया अख्तर के साथ काम कर रही हैं। बतौर बाल कलाकार आलिया तनुजा चंद्रा की फिल्म संघर्ष में काम कर चुकी हैं।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »