19 Apr 2024, 06:47:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रणबीर के साथ फैशन के मामले में मुकाबला करना चाहते हैं अमिताभ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 2 2018 12:49PM | Updated Date: Jun 2 2018 12:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि वह फैशन को लेकर रणवीर सिंह के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार हैं। अमिताभ बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री के सर्वाधिक स्टाइलिश अभिनेता के तौर पर शुमार किया जाता है।
 
अमिताभ ने फोटो शेयरिंग साइट  इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह बैंगनी रंग की शर्ट, नेवी ब्लू ब्लेजर के साथ बैंगनी रंग की पैंट पहने नजर आ रहे हैं। अमिताभ ने तस्वीर के साथ लिखा, रणवीर सिंह के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार हूं। अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा, इसकी लुक और फील प्रोडक्शन डिपार्टमेंट के निर्देश के तहत आंशिक रूप से उन्होंने डिजाइन की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »