29 Mar 2024, 20:35:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर के रिलेशनशिप को लेकर आए दिन कोई न कोई खुलासे होते रहते हैं।  केवल दोनों कलाकरों के बीच ही नहीं बल्कि इनके परिवार भी लगातार एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं। रणबीर की मां नीतू कपूर को भी आलिया बेहद पसंद हैं। इसके बाद अब रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर भी आलिया को गिफ्ट भेजने लगी हैं। इस बात की जानकारी आलिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लोगों को दी है। दरअसल रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर ने आलिया भट्ट को बीते दिन एक ब्रेसलेट गिफ्ट के तौर पर भेजा था। 
 
जिसकी तस्वीर आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीर को शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने लिखा है, थैंक यू रिद्धिमा कपूर, इस ब्रेसलेट के लिए। मुझे यह बहुत ही पसंद आया है।ह्ण बता दें कि रणबीर की बहन रिद्धिमा एक ज्वैलरी डिजाइनर हैं, जिनकी शादी दिल्ली बेस्ट एक बिजनेसमैन से हुई है। ब्रेसलेट को देखकर ऐसा लगता है कि रिद्धिमा ने इसे खास तौर पर आलिया के लिए ही डिजाइन किया है। 
 
कहीं न कहीं रिद्धिमा कपूर का यह तोहफा इस बात पर पक्की मुहर लगाता है कि आलिया को कपूर खानदान ने खुले दिन से स्वीकार कर लिया है। वैसे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बहुत ही जल्द धर्मा प्रोडक्शन के अंतर्गत बनने वाली ‘ब्रह्मास्त्र’ में दिखाई देंगे। यह फिल्म एक फैंटसी ड्रामा होगी, जिसे डायरेक्टर अयान मुखर्जी दो भागों में शूट कर रहे हैं। फिल्म को करण जौहर बहुत ही बड़े स्तर पर बना रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »