20 Apr 2024, 07:40:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इस 'मिस्ट्रीमैन' को लॉन्च कर बचपन का उधार चुकाएंगे सलमान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2018 10:56AM | Updated Date: Jun 1 2018 12:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के गॉडफादर माने जाने वाले अभिनेता सलमान खान ने कई अभिनेताओं और अभिनेत्रियों को बॉलीवुड में लॉन्च किया है। इनमें सूरज पांचोली, आथिया शेट्टी, जरीन खान, डेजी शाह जैसे कई सितारों के नाम हैं। इसी फेहरिस्त में अब जहीर इकबाल का नाम भी शामिल हो गया है।
 
सलमान अपने खास दोस्त के बेटे जाहिर इकबाल को फिल्म इंडस्ट्री में लॉन्च करने जा रहे हैं। बुधवार को सलमान खान ने एक बच्चे की फोटो शेयर करते हुए उसे गुरुवार को लॉन्च करने की बात कही थी। सलमान खान ने कहा था, ह्यकल लॉन्च करेंगे, कल देखते हैं ये लड़का आज कैसा दिखता है। गुरुवार को सलमान खान ने ट्वीट कर बता दिया है कि आखिर यह जहीर इकबाल कौन है। सलमान खान ने लिखा है, और यह मेरे बचपन का दोस्त इकबाल है, किशोरावस्था में वह मेरा बैंक होता था। मुझे आज भी इसे 2011 रुपए देने हैं, शुक्र है भगवान का कि यह ब्याज नहीं लेता।
 
बेटे को लॉन्च कर रहा हूं तो बाप का फोटो तो पोस्ट कर सकता हूं। प्यारी फोटो। और इसी के साथ सलमान खान ने अपने बचपन के दोस्त इकबाल की फोटो भी शेयर की है। इतना ही नहीं सलमान खान ने अब इस बच्चे की जवानी की फोटो शेयर करते हुए नसीहत भी दे दी है। सलमान खान ने लिखा, कैसे यह बच्चे इतने बड़े हो जाते हैं। हमेशा अपना बेहतरीन देते रहना, राह में कोई भी आए कुछ फर्क नहीं पड़ता। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »