25 Apr 2024, 01:28:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर एक बार फिर सोनम कपूर के साथ सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगे। रणबीर कपूर ने सोनम कपूर के साथ वर्ष 2007 में प्रदर्शित फिल्म सांवरिया में काम किया था।
 
रणबीर और सोनम ने सांवरिया से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। रणबीर और सोनम अब फिल्म संजू में दस साल बाद नजर आएंगे। जब रणबीर से पूछा गया कि दस सालों के बाद उन्हें सोनम के साथ काम करके कैसा लग रहा है तो इस बारे में रणबीर कपूर ने कहा कि वह सोनम को काफी सालों से जानते हैं, जब दोनों ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक के सेट पर सहायक निर्देशक के रूप में काम किया था।
 
रणबीर कपूर ने कहा, ये इमोशनल मोमेंट था कि हम दोनों ने एक साथ सांवरिया से अपने करियर की शुरुआत की थी। उस वक्त से लेकर अब तक के अंतराल में अभी मैंने यह महसूस किया है कि सोनम और अच्छी अभिनेत्री हो गई हैं। उन्होंने तो अब वजन भी काफी कम कर लिया है। सोनम के व्यवहार में कोई भी बदलाव नहीं आया है। वह जैसी थीं, अभी भी वैसी ही हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »