29 Mar 2024, 03:03:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्री अंजना सिंह को अपनी आने वाली फिल्म चोर मचाये शोर की सफलता को लेकर काफी उम्मीदें है। अंजना सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म चोर मचाये शोर के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म में अंजना सिंह के अलावा रानी चटर्जी और भोजपुरी सिनेमा के महानायक कुणाल सिंह के बेटे आकाश सिंह यादव की अहम भूमिकायें हैं। फिल्‍म को लेकर अंजना काफी आशान्वित हैं। अंजना सिंह ने कहा कि फिल्‍म चोर मचाये शोर वाकई कमाल की है और दर्शकों को खूब पसंद आयेगी। खासकर न्‍यू जेनरेशन के बीच इसकी पहुंच ज्‍यादा होगी।
 
एक्‍शन और रोमांस के साथ लाजवाब कॉमेडी का छौंका भी दर्शकों को फिल्‍म से बांधे रखने में कामयाब होगा। इस फिल्‍म से सिर्फ मुझे ही नहीं, पूरी कास्‍ट को उम्‍मीदें हैं। अंजना सिंह ने फिल्म में अपने किरदार के बारे में नहीं बता सकती । यह एक दम अलग जॉनर की फिल्‍म है। ऐसी फिल्‍में भोजपुरी इंडस्‍ट्री में कम ही बनती है। उन्‍होंने कहा कि बतौर निर्माता फिल्‍म 'चोर मचाये शोर' को कुणाल सिंह का काफी सहयोग मिला है। उनके मार्ग दर्शन में एक बेहतरीन फिल्‍म का निर्माण हुआ है।
 
जबकि इस फिल्‍म में उनके बेटे आकाश भी नजर आ रहे हैं। रानी और मेरी केमेस्‍ट्री आकाश के साथ कमाल की है, जो फिल्‍म में देखने को भी मिलेगा। हमने सेट पर भी खूब मस्‍ती की। उल्लेखनीय है कि कुणाल सिंह निर्मित और अनिकेत मिश्रा निर्देशित चोर मचाये शोर में अंजना सिंह ,रानी चटर्जी और आकाश सिंह यादव के अलावा कुणाल सिंह ,अवधेश मिश्रा, मनोज टाईगर और गोपाल राय की भी अहम भूमिकायें हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »