23 Apr 2024, 14:13:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

फिल्म कलंक के शूटिंग सेट से माधुरी की खूबसूरत फोटो हुई लीक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 31 2018 10:34AM | Updated Date: May 31 2018 10:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। यश जौहर और करन जौहर के ड्रीम प्रोजेक्ट फिल्म कलंक की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म में माधुरी दीक्षित ने एक तबायफ का रोल किया। शूटिंग के सेट से माधुरी की कुछ फोटोज अब मीडिया में लीक हो गईं हैं। जिसमें वे ब्लैक ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं। सर पर मान टीका पहने माधुरी बिल्कुल ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आईं। 

माधुरी एक क्रेन पर फिल्म के क्रू मेंबर्स के साथ नजर आईं। करण जौहर की इस फिल्म में माधुरी के अलावा संजय दत्त, वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर नजर आएंगे। हाल ही में माधुरी की फिल्म 'बकेट लिस्ट' रिलीज हुई और अब वो इस फिल्म के काम में व्यस्त हो गईं हैं।

आपको बता दें कि इस फिल्म में माधुरी का रोल श्रीदेवी करने वाली थी, लेकिन उनकी आस्मिक मौत के बाद ये रोल माधुरी को मिला। वहीं फिल्म कलंक में माधुरी और संजय दत्त तकरीबन 21 साल बाद साथ काम कर रहे हैं।  संजय फिल्म में एक राजा की भूमिका में नजर आएंगे। संजय दत्त और माधुरी दीक्ष‍ित की आखिरी फिल्म 1997 में रिलीज हुई 'महानता' थी। 1993 बम ब्लास्ट मामले में संजय की गिरफ्तारी के बाद दोनों साथ नजर नहीं आए।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »