25 Apr 2024, 13:13:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अचानक न्यूयॉर्क के लिए रवाना हुईं दीपिका पादुकोण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 30 2018 11:34AM | Updated Date: May 30 2018 11:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अपने अभिनय से सभी को दीवाना बनाने वाली बॉलीवुड की डिम्पल गर्ल दीपिका पादुकोण अपने प्रोजेक्ट्स के चलते काफी व्यक्त हैं। हाल ही में अमेरिका में हुए 'मेट गाला' इवेंट के बाद, 'कांस फिल्म फेस्टिवल' और इसी दौरान लंदन की 'टिंग्स मैगजीन' की कवर गर्ल बनने के बाद दीपिका अचानक न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो गईं है। देर रात दीपिका को मुंबई एयरपोर्ट से न्यूयॉर्क के लिए रवाना होते हुए स्पॉट किया गया।
 
एयरपोर्ट के लिए बढ़ते हुए एक ओर दीपिका न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो रही थीं तो दूसरी ओर अमेरिका के न्यूयॉर्क से ही बर्थडे सेलिब्रेट कर करण जौहर मुंबई में एंट्री करते हुए एयरपोर्ट पर ही दिखाई दिए। अपने एयरपोर्ट लुक के लिए दीपिका पादुकोण ने ब्राउन चेक का ट्रेंच कोट पहना हुआ था जिसे उन्होंने ब्लू कलर की जींस, व्हाइट टॉप और ब्लैक सनग्लासेस के साथ कंप्लीट किया हुआ था।
 
एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं दीपिका मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गईं, लेकिन इस तरह उनके अचानक न्यूयॉर्क जाने की वजह का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। दीपिका की यह न्यूयॉर्क विजिट क्या उनके किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर है, या फिर वे वहां किसी इवेंट में हिस्सा लेने के लिए गई हैं। इस बात का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »