25 Apr 2024, 06:06:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ऋषि कपूर को पसंद रणबीर का आलिया क्रश, बोले- आलिया बहू के रूप में पसंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2018 5:12PM | Updated Date: May 24 2018 5:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दो तन्हा दिल जब तन्हाई में मिले तो हो गए एक...। ऐसा हुआ है आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बीच। अब तो बात आगे बढ़ गई है। रणबीर के पिता ऋषि कपूर ने एक ट्वीट कर जता दिया है कि उन्हें आलिया बहू के रूप में पसंद हैं। दरअसल ऋषि ने एक ट्वीट में भट्ट परिवार की तारीफों के पुल बांधे हैं। यही नहीं पिछले दिनों आलिया के जन्मदिन पर रणबीर की मां नीतू कपूर भी मौजूद थीं।
 
हाल ही में नीतू कपूर और आलिया के बीच सोशल मीडिया पर भी बढ़ती दोस्ती देखी गई। खबरों की मानें तो रणबीर के अब तक सभी रिलेशन पर नीतू कपूर कभी इतनी खुश नहीं नजर आई हैं। बस यहीं से अब ये कयास लगने शुरू हो गए हैं कि रणबीर और आलिया का रिश्ता कपूर परिवार में स्वीकार्य है। संभव हैं कि आने वाले समय में आलिया भट्ट आलिया कपूर हो जाएं।
 
देखा जाए तो दोनों को प्यार में दगा मिला। एक वक्त था जब आलिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा एक-दूसरे को दिलोजान से चाहते थे। पर सिड ने आलिया को छोड़ जैकलिन फर्नांडिस का हाथ थाम लिया। वहीं रणबीर और कटरीना कैफ ने एक ही छत के नीचे छह साल गुजारे लेकिन उसके बाद कैट फिर से सलमान के पास लौट गईं। इस तरह दो तन्हा दिल आलिया और रणबीर 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग के लिए सात समुंदर पार जब एकांत में मिले तो एक दूसरे के गम का सहारा बनें और फिर आहिस्ता-आहिस्ता करीब आ गए।
 
खुद आलिया और रणबीर एक-दूसरे के बारे में ऐसे बयान दे रहे हैं जिससे साफ है कि दोनों जल्द ही किसी रिलेशन में बंध सकते हैं। पिछले दिनों आलिया ने कहा था उन्हें रणबीर कपूर पर क्रश है और वो उनसे शादी करना चाहती हैं। वहीं रणबीर ने भी अब बताया है कि आलिया भट्ट पर उनका बॉय क्रश है ?
 
हाल में शूटिंग के बाद यह जोड़ा कई बार डिनर पर स्पॉट किया गया। यही नहीं सोनम के रिसेप्शन पर भी रणबीर और आलिया एक-दूजे के हाथों में हाथ डाले पहुंचे थे। वहां दोनों ने मीडिया फोटोग्राफर को खूब रामांटिक पोज दिए। वैसे एक बार करण जौहर के चैट शो में आलिया ने ये बात मानी भी थी कि वे रणबीर से करती हैं प्यार।
 
इतना ही नहीं खबरें यह भी है किए 'रॉकस्टार' फिल्म के बाद से ही आलिया रणबीर से शादी करना चाहती हैं। 'राजी' के प्रमोशन के दौरान भी आलिया को जब मीडिया ने घेर कर रणबीर के बारे में पूछा तो वह शर्म से लाल हो गई थीं। इधर आलिया ने करीना और करिश्मा से भी दोस्ती गांठ ली है। 'कपूर एंड संस' में ऋषि कपूर के साथ काम कर चुकीं आलिया क्या आने वाले दिनों में कपूर खानदान की सच में बहू बनेंगी ये देखना दिलचस्प रहेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »