25 Apr 2024, 14:11:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

फिटनेस की बात हो तो कोई समझौता नहीं : सोनाक्षी सिन्हा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2018 1:20PM | Updated Date: May 24 2018 1:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि जब बात फिटनेस की आती है तो वह कोई समझौता नहीं करतीं और उनका लक्ष्य अपने लिए ‘‘ सर्वश्रेष्ठ’’ करने का होता है। 30 वर्षीय अभिनेत्री का मानना है कि शरीर को फिट रखने और इसका प्रयास करने के बजाय तंदुरूस्त रहना जरूरी है। सोनाक्षी ने कहा है, ‘‘मेरा लक्ष्य लगातार अपनी सीमाओं से आगे जा कर हर दिन अपना सर्वश्रेष्ठ देने की दिशा में आगे बढ़ना है। मैंने पहले ऐसा कभी नहीं किया लेकिन अब मैं केवल बेहतर और बेहतर करना चाहती हूं।’’
 
उन्होंने कहा कि वह खुद को ही चुनौती देना और बेहतर करना चाहती हैं। इसमें उनका खानपान से लेकर रोजमर्रा का व्यायाम तक शामिल है। ‘‘ आखिरकार कड़ी मेहनत और समर्पण ही काम आता है। इसका कोई शॉर्टकट नहीं है।’’ सोनाक्षी ‘ हैप्पी भाग जाएगी ’ के सीक्वल में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्माण आनंद एल राय कर रहे हैं और इसमें डायना पेंटी और जिम्मी शेरगिल भी नजर आएंगे। मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 24 अगस्त को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »