28 Mar 2024, 19:31:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रियंका ने शानदार गाउन के लिए डायर ब्रांड का आभार जताया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2018 10:44AM | Updated Date: May 22 2018 10:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने उनके लिए शानदार गाउन बनाने के लिए लग्जरी डिजाइनर ब्रांड डायर को धन्यवाद कहा है। इस गाउन को उन्होंने अभिनेत्री मेघन मार्कल और ब्रिटेन के प्रिंस हैरी की शाही शादी के रिसेप्शन में पहना था। प्रियंका ने सोमवार को अपनी एक तस्वीर साझा की जिसमें वह सादे मेकअप के साथ शैंपेन के रंग का चमकीला गाउन पहने नजर आ रही हैं।
 
प्रिंयका ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, मुझे चमकदार बनाने के लिए विशेष धन्यवाद डायर। प्रतिभा और समर्पण के लिए मेरी अविश्वसनीय टीम को भी धन्यवाद। प्रियंका ने लिखा, कोई इस तरह से काम नहीं कर सकता और मैं आप लोगों के साथ काम करके और आपकी रचनात्मकता का कैनवस बनकर बहुत खुश हूं। मिमी कुट्रेल, पैटी डुब्रोफ, केन ओरॉर्की आप सब जीनियस हैं। आपको ढेर सारा प्यार।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »