20 Apr 2024, 16:23:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। प्रसिद्ध वीजे अनुषा दांडेकर और अभिनेता करन कुंद्रा ने अपने मजबूत संबंधों के रहस्य का खुलासा करते हुए बताया है कि जोड़ी के बीच का स्वस्थ संबंध एक शख्स को अपने साथी को आगे बढ़ाने में मदद कर सकता है। तीन सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे अनुषा और करन युवाओं पर आधारित एमटीवी के रियलिटी शो 'लव स्कूल' में नजर आ रहे हैं।
 
करण और अनुषा के अनुसार, अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो इसका कोई कारण होना चाहिए। केवल दिखावे और दूसरों के लिए किसी से संबंध नहीं बनाना चाहिए। अधिकांश लोग किसी आकर्षक व्यक्तित्व या सुंदरता के प्रभाव में आकर उससे अपना संबंध जोड़ लेते हैं और सोचते हैं कि वह हमारे लिए एकदम उपयुक्त है लेकिन सच्चाई यह है कि कोई भी सर्वश्रेष्ठ या उपयुक्त नहीं होता है। हर किसी में खामिया होती हैं इसलिए ऐसे व्यक्ति के साथ ही संबंध बनाएं जिसके साथ आप खुश रह सकें।
 
करण और अनुषा कहते हैं, अपने साथी में मित्र को तलाश करना चाहिए। किसी भी संबंध से पहले अपने साथी से मित्रता करनी चाहिए। किसी भी संबंध की सबसे अच्छी चीज एक-दूसरे के बीच गहरी मित्रता होती है। उन्होंने बताया कि कभी भी अपने साधी को बदलने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। अगर आप अपने साथी को बदलने की कोशिश करेंगे तो वह पहले जैसा नहीं रहेगा जिससे आपने पसंद किया था। प्रेम समझौता, स्वीकृति और प्रशंसा है। आप अपने साथी की पांच चीजों को नापसंद कर सकते हैं लेकिन आप उन 20 चीजों पर ध्यान केंद्रित करें जिन्हें आप पसंद करते हैं और उनसे प्यार करते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »