23 Apr 2024, 16:54:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान और अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रेस 3' की शूटिंग के लिए कश्मीर में हैं। बुधवार को सलमान खान और फिल्म के प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की है। रमेश तौरानी ने महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की फोटो अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर की है। उन्होंने सीएम महबूबा मुफ्ती का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, ‘रेस 3’ के फाइनल रैप के लिए कश्मीर में हमारा स्वागत करने के लिए हम मैडम मुफ्ती का शुक्रिया अदा करते हैं। 
 
सलमान खान के साथ ही फिल्म का क्रू कश्मीर में रेस 3 के गाने अल्लाह दुहाई है की शूटिंग करेगा। यह गाना रेस फ्रेंचाइजी की पहले की दोनों फिल्मों में भी था। बुधवार को ही कश्मीर के सोनमर्ग में सलमान खान ने अपने फैंस के साथ फोटो भी खिंचवाई हैं। यह तस्वीरें इंस्टाग्राम पर फैंस ने शेयर की हैं।
 
इसके अलावा सलमान और जैकलिन कश्मीर में पॉलरिश बग्गी चलाते हुए भी नजर आ रहे हैं। 'रेस 3' में सलमान खान के अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर, जैकलिन फर्नांडिज, शाकिब सलीम और डेजी शाह जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। रेस फ्रेंचाइजी की पहले की दो फिल्मों में सैफ अली खान लीड रोल में थे। इस दफा सलमान खान की एंट्री होने से फिल्म का बजट भी बढ़ गया है। फिल्म को लेकर अभी से ट्रेड एनालिस्ट बॉक्स आॅफिस पर रिकॉर्ड कलेक्शन की उम्मीद कर रहे हैं। रेस 3 15 जून को रिलीज हो रही है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »