26 Apr 2024, 04:49:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बोल्ड डायलॉग्स से भरपूर वीरे दी वेडिंग' का ट्रेलर रिलीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 26 2018 12:09PM | Updated Date: Apr 26 2018 12:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। करीना कपूर खान और सोनम कपूर स्टारर फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। रिया कपूर निर्मित इस फिल्म की कहानी चार लड़कियों और उनकी दोस्ती पर आधारित है। पहली बार साथ स्क्रीन शेयर कर रहीं करीना और सोनम की जोड़ी वीडियो में काफी दिलचस्प लग रही है। इसमें स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया और सुमित व्यास अहम रोल निभा रहे हैं। ढाई मिनट का यह ट्रेलर गाली गलौच और बोल्ड कंटेट से भरा हुआ है। फिल्म में लव, सेक्स, रिलेशनशिप, शादी और दोस्ती को उजागर किया गया है।
 
'वीरे दी वेडिंग' के जरिए करीना दो साल बाद कमबैक कर रही हैं। बेटे तैमूर अली खान के जन्म के बाद यह उनकी पहली फिल्म है। फिल्म की कहानी करीना पर बेस्ड हैं, जिनकी शादी अटेंड करने के लिए उनकी तीन दोस्त (सोनम कपूर, स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया) आती है। फिल्म में 'परमानेंट रूममेट' फेम सुमित व्यास  करीना के लव-इंटरेस्ट के किरदार में हैं। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली और फुकेट में हुई है। इसे अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 1 जून को रिलीज होगी। 
 
बोल्ड डायलॉग्स से भरपूर
है 'वीरे दी वेडिंग' का ट्रेलर बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया की बहुप्रतीक्षित फिल्म वीरे दी वेडिंग का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर बेहद मजेदार और बोल्ड है। ट्रेलर में कई सींस में गालियां  भी सुनाई दे रही हैं। मां बनने के बाद करीना कपूर की यह पहली फिल्म होगी। फिल्म के दो पोस्टर पहले ही जारी हो चुके हैं।
 
इन दोनों पोस्टर्स को देख कर ही फिल्म के भरपूर मस्ती भरे होने का आभास हो रहा था और अब ट्रेलर ने यह साबित भी कर दिया है। फिल्म में करीना के किरदार का नाम वीरे है। वीरे शादी नहीं करना चाहती, लेकिन परिस्थितियां ऐसी बनती हैं कि वह शादी के लिए राजी हो जाती है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »