29 Mar 2024, 05:10:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

यशराज बैनर की फिल्म में फिर काम करेंगे शाहरुख खान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2018 1:21PM | Updated Date: Apr 22 2018 1:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान यशराज बैनर की फिल्म में फिर से काम करते नजर आ सकते हैं। शाहरुख खान ने अपने करियर के दौरान यशराज बैनर तले बनी 10 फिल्में की हैं और अब 11वीं के लिए हां कर दी है। शाहरुख खान ने एक बार फिर यशराज फिल्म के साथ काम करने का फैसला किया है।
 
उन्होंने आदित्य चोपड़ा को अगली फिल्म के लिए हरी झंडी दे दी है और बताया जाता है कि आनंद एलराय की फिल्म 'जीरो' की रिलीज के बाद वो यशराज की फिल्म पर काम शुरू करेंगे। कहा जा रहा है कि यह 'धूम' का चौथा भाग हो सकता है। बताया यह भी जा रहा है कि आदित्य चोपड़ा कुछ समय से एक योद्धा की कहानी पर फिल्म बनाना चाहते हैं, वो ये फिल्म हो सकती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »