29 Mar 2024, 21:03:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री ऋषिता भट्ट कमबैक करने जा रही है। फिल्म 'अशोका' में शाहरुख खान के साथ लीड रोल निभा चुकीं ऋषिता भट्ट अब जल्द ही एक फिल्म में नजर आएंगी। ऋषिता काफी समय के बाद फिल्म 'इश्क तेरा' से वापसी करने जा रही हैं। फिल्म में उनके साथ 'अक्सर-2' फेम के अभिनेता मोहित मदान होंगे। यह फिल्म पति-पत्नी के ?प्यार की कहानी है।? फिल्म का निर्देशन जोजो डिसूज़ा ने किया है। ऋषिता ने बताया कि इस फिल्म में उन्होंने कल्पना और लैला का किरदार निभाया है। यह फिल्म स्प्लिट पर्सनाल्टी की कहानी है जो मेरे लिए बेहद चैलेंजिंग थी।
 
फिल्म की कहानी दीक्षा सिंह ने एक रियल लाइफ इंसिडेंट से इंस्पायर होकर लिखी है। ऋषिता भट्ट साइक्लोजी की स्टूडेंट रही है, इसलिए वह इस किरदार को समझ सकी। ऋषिता ने कहा कि मैंने रियल लाइफ में ऐसे कुछ लोग देखे भी है, जो स्प्लिट पर्सनाल्टी डिसआॅर्डर के शिकार हैं। उन्हें पता भी नहीं होता कि उनके साथ क्या और क्यों हो रहा है। आजकल काफी लोग इस किस्म की मानसिक स्थिति से गुजरते है। इतना तनाव, प्रेशर, दौड़ भाग है कि मेंटल हेल्थ के प्रति लोग सजग नहीं है। यह फिल्म 27 अप्रैल को प्रदर्शित होगी।
 
उल्लेखनीय है कि ऋषिता भट्ट ने अशोका, दिल-विल प्यार-व्यार, आउट आॅफ कंट्रोल, चरस, अब तक छप्पन, किसना, जवानी-दीवानी जैसी कई फिल्मों में काम किया है। ऋषिता ने पिछले साल आनंद तिवारी से शादी की थी। इन दिनों वह अपने ति के साथ जिनेवा में रह रही हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »