25 Apr 2024, 23:37:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों की सूची में शामिल हुईं दीपिका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2018 11:25AM | Updated Date: Apr 21 2018 11:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अदाकारी का जलवा दिखा चुकीं बॉलीवुड की डिम्पल गर्ल दीपिका पादुकोण का नाम ‘टाइम’ की दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली हस्तियों की सूची में शामिल हो गया है। वैसे इस लिस्ट में भारत के कैब कंपनी  ओला के को-फाउंडर भावीश अग्रवाल, क्रिकेटर विराट कोहली और माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला भी शामिल हुए हैं। टाइम मैगजीन ने अपनी सालाना दुनिया के सबसे प्रभावशाली 100 लोगों की लिस्ट जारी की है। दीपिका पादुकोण के हॉलीवुड फिल्म ‘एक्सएक्सएक्स: रिटर्न आॅफ एक्सेंडर केज’ के कोस्टार विन डीजल ने इस मौके पर कहा कि ‘पादुकोण यहां सिर्फ भारत का नहीं बल्कि वह दुनिया का प्रतिनिधित्व करती है।
 
इसके अलावा उन्होंने मिस पादुकोण के बारे में कहा, ‘धरती के पास सबसे अच्छी चीज दीपिका है जो इसने दुनिया को दी है।’ दीपिका के इस लिस्ट में शामिल होने पर बॉलीवुड में भी खुशी है। ‘बाजीराव मस्तानी’ में दीपिका की को-स्टार रहीं प्रियंका चोपड़ा ने भी इस पर खुशी जाहिर की है और दीपिका और विराट कोहली को बधाई दी है। फिल्म इंडस्ट्री में 12 साल बिता चुकी दीपिका पादुकोण ने कई बेहतरीन फिल्में दी है। दीपिका की बेहतरीन फिल्मों में ‘पद्मावत’, ‘बाजीराव- मस्तानी’, ‘गोलियों की लीला रासलीला: रामलीला’, ‘पीकू’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, ‘कॉकटेल’ और ‘ओम शांति ओम’ है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »