25 Apr 2024, 03:29:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने किसानों के लिए दूरदर्शन का किसान चैनल लॉन्च किया है। डीडी किसान चैनल किसानों और ग्रामीण भारत से जुड़ी बातों और मुद्दों को दिखाएगा। चैनल को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से दूरदर्शन के एक प्रचार अभियान में बिग बी प्रमुखता से नजर आएंगे।
 
दूरदर्शन के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि अमिताभ दूरदर्शन के सबसे नए चैनल के ऑडियो विजुअल, रेडियो जिंगल और फील्ड पब्लिसटी का हिस्सा होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस चैनल का विचार दिया था। चैनल की शुरुआत से जुडे काम को देख रहे प्रसार भारती के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) रंजन मुखर्जी ने कहा कि विस्तृत प्रचार की योजना चैनल को लेकर जागरुकता का प्रसार करने के लिहाज से बनायी गयी। उन्होंने अमिताभ के प्रमुखता से इसमें नजर आने की खबर की पुष्टि की।
 
उन्होंने कहा कि विज्ञापनों के अलावा प्रचार के लिए 14 किसान रथ गाडियां कम से कम 10,000 गांवों में जाएंगी। बदलते भारत की शान के नारे के साथ शुरू हो रहा डीडी किसान चैनल 24 घंटों का चैनल है। यह चैनल अपने लक्षित दर्शकों के लिए कृषि, मौसम और संबंधित विषय के बारे में ताजा जानकारी देगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »