25 Apr 2024, 13:19:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान आने वाली फिल्म रेस-3 में पार्श्वगायन करते नजर आ सकते हैं। रमेश तौरानी निर्मित फिल्म रेस-3 में सलमान खान, जैकलीन फर्नांडीस और बॉबी देओल की मुख्य भूमिका है। हाल ही हाल ही में सलमान ने फिल्म रेस-3 में खास मूड वाला एक गाना लिखा है। कुछ दिन पहले सलमान खान ने सबको इस गाने के बोल पढ़ कर सुनिये। गाना सबको अच्छा लगा और निर्माता ने इस गाने को फिल्म रेस-3 में रखने का फैसला किया। रेस-3 में सलमान खान का नाम परदे पर गीतकार के रूप में आएगा। इस गाने को निर्देशक रेमो ही कोरियोग्राफ करेंगे और विशाल मिश्रा ने गाना कम्पोज़ किया है। 
 
सलमान खान ने इससे पहले फिल्म बागी, चंद्रमुखी और वीर की कहानी को लिखने में भी साथ दिया था। सलमान फिल्म रेस-3 के लिए सिंगर भी बन गए हैं। उनके इस नए गाने को आखिरी समय में फिल्म में शामिल करने की योजना बनाई गई है। यह एक रोमांटिक गाना होगा। फिल्म में यूलिया वेंतुर और आतिफ असलम ने भी एक रोमांटिक गाना गाया है। सलमान कई बार फिल्मों में अपने सुरों का जौहर दिखा चुके हैं। जिसमें 'हैंगओवर' और 'मैं हूं हीरो तेरा' गाने को उनकी सोलो आवाज़ में फिल्म में रखा गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »