25 Apr 2024, 10:51:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान को लेकर पिछले दिनों खबरें थी कि वो मॉडल और इंटीरियर डिजायनर येलो मेहरा को डेट कर रहे हैं। अरबाज और येलो की डेटिंग की खबरों ने तब जोर पकड़ा जब अरबाज ने अपनी फ्रेंड की तस्‍वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। येलो के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी अरबाज की तस्‍वीरें मौजूद हैं। हाल ही में येलो ने इंस्टाग्राम पर कुछ बोल्ड तस्‍वीरें शेयर की है जो तेजी से वायरल हो रही है। येलो मेहरा फीस्ता हॉस्पिटिलिटी ग्रुप की फाउंडर भी हैं। 
 
येलो गोवा बेस्ड बिजनेसमैन माणिक कॉन्ट्रैक्टर से शादी की थी। लेकिन दोनों का तलाक हो गया था। उनकी शादी से एक बेटा भी है। बताया जा रहा है कि अब माणिक पूजा बेदी को डेट कर रहे हैं। पूजा अक्सर माणिक संग अपनी तस्‍वीरें सोशल  मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अरबाज ने एक इंटरव्यू में येलो को अपनी अच्छी दोस्त बताया था। साथ ही यह भी कहा था कि हम डेटिंग जरूर कर रहे हैं लेकिन हमें एक-दूसरे को समझने के लिए वक्त चाहिए। 
 
खबरों की मानें तो अरबाज और येलो की पहली मुलाकात गोवा में हुई थी। बता दें कि अरबाज और मलाइका अरोड़ा ने पिछले साल एक-दूसरे से तलाक ले लिया था। दोनों ने दोनों की 18 साल पुराने रिश्ते को खत्म कर दिया। दोनों का अलग होना फैंस लिए चौंकानेवाला था। दोनों का एक बेटा अरहान भी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »