20 Apr 2024, 12:45:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मेंहदी लगा के रखना 2 नया ट्रेड सेट करेगी : अनंजय रघुराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2018 3:18PM | Updated Date: Apr 18 2018 3:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भोजपुरी फिल्मों के जाने-माने फिल्मकार अनंजय रघुराज का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म मेंहदी लगा के का सीक्वल भोजपुरी सिनेमा जगत में नया ट्रेंड सेट करेगी। अनंजय रघुराज ने वर्ष 2017 में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी को लेकर सुपरहिट फिल्म मेहंदी लगा के रखना बनाई थी।
 
रजनीश मिश्रा के निर्देशन में बनी फिल्म मेंहंदी लगा के रखना बॉक्स आॅफिस पर मील का पत्थर साबित हुई। अनंजय रघुराज ने फिल्म का सीक्वल मेहंदी लगा के रखना 2 बनाई है। 'मेंहदी लगा के रखनाझ्र2' का ट्रेलर वायरल हो चुका है। इस फिल्‍म के ट्रेलर को एंटर 10 म्‍­यूजिक भोजपुरी के चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसे अब तक साढ़े नौ लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
 
अनंजय रघुराज ने कहा कि कहानी नई है और नए कंसेप्‍ट पर हम काम कर रहे थे। ऐसे में हमने एक प्रयोग किया और कास्­ट नए सिरे से की, जिससे दर्शकों को कुछ नयापन देखने को मिले। पिछली फिल्‍म में खेसारीलाल यादव थे, लेकिन हमने इस बार चिंटू पांडेय को कास्‍ट  किया है। दोनों अपने आप में कमाल के अभिनेता हैं और उनकी फैन फॉलो­इंग अलग झ्रअलग है लेकिन इससे फिल्­म पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »