24 Apr 2024, 12:13:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह एक बार फिर दीपिका पादुकोण के साथ काम करते नजर आ सकते हैं। रणवीर सिंह ने दीपिका के साथ गोलियों की रासलीला रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में काम किया है। रणवीर सिंह अपनी हर फिल्म में दीपिका को साथ रखना चाहते हैं। कुछ समय पहले चर्चा हो रही थ कि रणवीर अपनी फिल्म 'सिम्बा' में दीपिका पादुकोण को लीड एक्ट्रेस रखना चाहते हैं।
 
हालांकि रोहित शेट्टी और करण जौहर ने उनके लिए सारा अली खान को चुना। लेकिन अब चर्चा है कि 'पद्मावत' के बाद दीपिका-रणवीर फिर साथ आने वाले हैं। कहा जा रहा है कि रणवीर और दीपिका को यश राज फिल्म्स के आदित्य चोपड़ा अपनी अगली फिल्म में लेने वाले हैं। आदित्य काफी समय से रणवीर को साथ लेकर फिल्में बनाने की कोशिश कर रहे थे। अब उन्हें मौका मिल गया है और इसके लिए उन्होंने दीपिका को भी अप्रोच किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »