28 Mar 2024, 19:04:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। पंजाबी सिनेमा के स्टार गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म 'कैरी ऑन जट' का दूसरा भाग एक जून को रिलीज होगा। 'मांजे बिस्तरे' और 'सूबेदार जोगिंदर सिंह' जैसी फिल्मों में काम कर चुके गिप्पी ने सोमवार को ट्विटर पर इसकी जानकारी दी।
 
उन्होंने ट्वीट किया, वाहेगुरु दी कृपा नाल 'कैरी ऑन जट-2' जून 1, 2018 नू रिलीज हो रही आ. आपका आशीर्वाद चाहिए। 'कैरी ऑन जट' साल 2012 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन समीप कांग ने किया था। इसमें माही गिल ने भी अभिनय किया था। यह फिल्म 1989 में आई मलयाली फिल्म 'चक्कीकोथा चंकरन' से प्रेरित थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »