24 Apr 2024, 23:49:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दास देव में नए तरह से नारी चित्रण ने किया आकर्षित : ऋचा चड्ढा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2018 11:14AM | Updated Date: Apr 16 2018 11:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। फिल्म निर्माता सुधीर मिश्रा के निर्देशन में बन रही फिल्म दास देव में पारो की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री ऋचा चड्ढा का कहना है कि इस फिल्म में महिलाओं का नए तरह से चित्रण की वजह से वह इसमें काम करने के लिए आकर्षित हुईं। ऋचा ने एक बयान में कहा, दास देव में जिस चीज ने मुझे सबसे ज्यादा आकर्षित किया, वह है सुधीर का महिलाओं का नए तरह से चित्रण करना।
 
मैं खास तौर से पारो से जुड़े तथ्यों को पसंद किया कि वह अपने प्यार के लिए इंतजार नहीं करती। वास्तव में वह उससे मुकाबला करती है और बदला लेने के लिए उसे राजनीति में लाती है। अभिनेत्री का कहना है कि फिल्म में उसका किरदार काफी प्रभावी है और देव की तुलना में सत्ता से प्यार करती है। फिल्म दास देव में अभिनेत्री अदिति राव हैदरी, राहुल भट्ट, सौरभ शुक्ला व दिलीप ताहिल ने भूमिकाएं निभाई हैं। यह उत्तर प्रदेश की जोड़-तोड़ की राजनीतिक पर आधारित रोमांटिक थ्रिलर है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »