28 Mar 2024, 18:43:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अमिताभ, संजय दत्त को लेकर फिल्म बनाएंगे कबीर कौशिक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 15 2018 5:10PM | Updated Date: Apr 15 2018 5:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और माचो मैन संजय दत्त की सुपरहिट जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर फिर काम करती नजर आयेगी। अमिताभ बच्चन ने संजय दत्त के साथ डिपार्टमेंट, अलादीन, शूटआउट एट लोखंडवाला, एकलव्य, दीवार और कांटे समेत कई फिल्मों में काम किया है। काफी समय से दोनों फिल्म में साथ नहीं दिखे। अब दोनों को एक ही फिल्म में कास्ट करने की योजना है। चर्चा है कि अरशद वारसी के साथ सहर और प्रियंका चोपड़ा के साथ चमकू जैसी फिल्म का निर्देशन करने वाले कबीर कौशिक निर्देशन के मैदान में वापसी करने जा रहे हैं। उन्होंने आखिरी बार 2012 में सोनू सूद और नसीरुद्दीन शाह के साथ मैक्सिमम नाम की फिल्म बनाई थी। 
 
बताया जा रहा है कि उनकी अगली फिल्म का नाम शिकागो जंक्शन होगा। यह उनकी चार साल पहले प्लान की गई फिल्म है जो किसी वजह से तब शुरू नहीं हो पाई थी। फिल्म में संजय दत्त को लीड रोल के लिए कास्ट किया गया है और अमिताभ बच्चन से भी एक अहम रोल के लिए बात की गई है। यह एक थ्रिलर फिल्म होगी। चार साल पहले कौशिक ने अरशद वारसी, नसीरुद्दीन शाह और पंकज कपूर को लेकर यह फिल्म प्लान की गई थी। अरशद के जगह संजय दत्त को शामिल किया गया है जबकि नसीर और पंकज अब भी फिल्म में बने हुए हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »