20 Apr 2024, 09:28:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

एक बार फिर आंखों को मटकाती हुई दिखीं प्रिया प्रकाश वारियर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 14 2018 11:43AM | Updated Date: Apr 14 2018 11:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर अपने फिल्म डेब्यू से पहले ही इंटरनेट सेंसेशन बन गई। प्रिया प्रकाश के 26 सेकंड के वीडियो ने आंखों की अटखेलियों से लोगों के दिल में जगह बना ली। अब एक बार फिर प्रिया के आंखों का जादू चल रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने को-स्टार रोशन अब्दुल रऊफ के साथ मोबाइल पर आंखों के इशारे करती दिख रही है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर प्रिया के फैन पेज पर पोस्ट हुआ है।

यह वीडियो उनकी पहली मलयालम फिल्म 'उरू अदार लव' के प्रमोशन के दौरान का है। प्रिया के इस नए अंदाज को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट में दिख रही प्रिया ने इंस्टाग्राम पर कई सेलिब्रिटी को पीछे छोड़ दिया है। अब प्रिया प्रकाश के 54 लाख इंस्टाग्राम फॉलोअर्स है। ऐसी भी चर्चा है कि प्रिया प्रकाश एक इंस्टाग्राम पोस्ट के आठ लाख रुपए तक चार्ज करती हैं।

प्रिया प्रकाश की लोकप्रियता का अंदाजा इससे भी लगता है कि इंटरनेट पर छा जाने के बाद उन्होंने गूगल सर्च के मामले में सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सनी लिओनी और दीपिका पादुकोण को भी पीछे छोड़ दिया। प्रिया के एक ही दिन में उनके 6 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर बने थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »